Rashmika-Vijay Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही करने वाले हैं सगाई, जाने किस दिन होगी दोनों की शादी?

Rashmika-Vijay Engagement: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा और बहुचर्चित एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना दोनों ही सगाई को लेकर इंटरनेट पर छा रहे हैं। क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह न्यूज़ सामने आ रहा है कि दोनों ही बहुत जल्द एक दूजे के होने जा रहे हैं। तो चलिए विस्तार से आपको यह जानकारी बताते हैं कि विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंडाना किस दिन सगाई करने जा रहे हैं। 


Rashmika Mandana and Vijay Deverakonda Engagement

कब होगी विजय देवराकोंडा और रश्मिका की सगाई? 

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बहुत जल्दी ही यह दोनों अब एक कपल के रूप में नजर आने वाले हैं। फिलहाल आपको यह भी जानकारी दे देना चाहते हैं कि इन दोनों में से किसी ने भी मीडिया के समक्ष इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी है। किंतु यह समाचार सामने आ रहे हैं कि यह दोनों रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी के पहले या दूसरे वीक पर सगाई करने जा रहे हैं।


कैसे शुरू हुई दोनों के बीच लव स्टोरी? 

आपको बता देना चाहते हैं कि साउथ के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा और हीरोइन रश्मिका मंदाना दोनों सबसे पहले गीता गोविंदम मूवी के सेट पर मिले थे। यह मूवी दोनों के लिए काफी हिट साबित रही। कयास यह लगाया जा रहा है कि गीता गोविंदम मूवी से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थी। इस मूवी के बाद इन दोनों ने दूसरी मूवी जिसका नाम “डियर कॉमरेड” है उसमें भी साथ में काम किया था। 



इसके पश्चात विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों एक साथ कई बार वेकेशन करते हुए भी सपोर्ट किए गए थे। इसीलिए यह न्यूज़ वायरल हो रहा है कि दोनों बहुत जल्द ही फरवरी के महीने में सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह दोनों शादी कब रचने वाले हैं इसकी जानकारी तो अब सगाई के पश्चात ही सामने आ सकती है। फिलहाल तो हमें यह देखना है कि क्या फरवरी के पहले या दूसरे वीक पर दोनों की सगाई हो रही है या फिर यह एक फेक न्यूज़ है। 

रश्मिका और विजय का वर्क फ्रंट

आपको बता दे की हाल ही में रश्मिका की आई हुई फिल्म एनिमल ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके बाद अब रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 में नजर आने वाली है जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है। इसके बाद रश्मिका के कई सारे मूवी लाइन में खड़े हैं। वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा भी “फैमिली स्टार” में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके बाद विजय की दूसरी फिल्म “वीडी 12” की भी शूटिंग चल रही है। 


खबरें और भी...



Post a Comment

0 Comments