January Ott Release 2024: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए आ रही है बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज, लिस्ट हुई जारी!

January Ott Release 2024: पिछला साल ओटीटी के लिए काफी बेहतर साबित हुआ क्योंकि वर्ष 2023 में कई सारी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज की गई जिन्होंने काफी तगड़ा व्यापार किया। यह सिलसिला अब वर्ष 2024 में भी शुरू रहने वाला है क्योंकि जनवरी महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जो मूवीस और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है वह दर्शकों को काफी खुश करने वाली है। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं कि कौन सी मूवी और वेब सीरीज जनवरी में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होने वाली है। 


January Ott Release 2024
January Ott Release 2024 Movies

January Ott Release 2024 - जनवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज

नीचे दी गई लिस्ट को देखकर आप अपनी पसंदीदा फिल्म और वेब सीरीज के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का प्लान खरीद सकते हैं। लिस्ट देखने के लिए आगे पढ़े। 


Do Patti Ott Release in January 2024 

दो पत्ती फिल्म में कृति सेनन और काजल नजर आने वाली है। यह फिल्म एक डेंजरस गेम के आधार पर बनी है जिसमें यह दोनों महिलाएं अचानक से एक खतरनाक गेम के अंदर शामिल हो जाती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर जनवरी 2024 में रिलीज होगी इसकी फाइनल रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई। 


Killer Soup Ott Release January 2024 

अभिषेक 24 द्वारा डायरेक्ट की गई किलर सूप फिल्म इसी महीने जनवरी 2024 में रिलीज होने वाली है या फिल्म एक क्राइम के आधार पर बनी फिल्म है। इस मूवी में मनोज बाजपेई के साथ कोंकणा सेन शर्मा भी नजर आने वाली है। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर 11 जनवरी को रिलीज होगी। 


Indian Police Force Ott Release Date

रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में डायरेक्ट की गई यह वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी नजर आने वाली है। यह फिल्म अमेजॉन प्राइम पर 19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। 


Karmma Calling Ott Release Date 2024 

इस मूवी में आपको रवीना टंडन और वरुण सूद नजर आएंगे। यह फिल्म काफी बेहतरीन फिल्म होने वाली है। क्योंकि रवीना टंडन एक अलग ही अंदाज में देखने को मिलेगी। कर्म कॉलिंग 26 जनवरी को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। 


SAM बहादुर Ott Release Date

विकी कौशल की बहुचर्चित सेम बहादुर मूवी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। जिसने अभी तक 118 करोड रुपए वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कर लिया है। अब यह मूवी 26 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर रिलीज होने जा रही है। 


Tiger 3 Ott Release Date

इस मूवी में हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नज़र आ चुके हैं। योर फिल्म सिनेमा घरों में 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी जो कि अब ओटीपी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है किंतु यह बताया जा रहा है कि इसी महीने जनवरी 2024 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा सकती है। 



Animal Ott Release Date

अब इस फिल्म के बारे में हम आपको क्या ही बताएं। क्योंकि इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म को भी 1 दिसंबर 2023 के दिन रिलीज किया गया था जिसने अभी तक 600 करोड़ से अधिक का व्यापार कर दिया है। या फिर नेटफ्लिक्स पर इसी महीने जनवरी में रिलीज होने की संभावना की जा रही है बताया जा रहा है कि 26 जनवरी के दिन नेटफ्लिक्स पर या फिल्म प्रीमियर हो सकती है। 


Tejas

कंगना रनौत की यह फिल्म तेजस बड़े पर्दे पर दर्शकों पर अपना प्रभाव नहीं डाल पाई। इसलिए इस फिल्म को भी अब इसी महीने जनवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है। तेजस फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर 5 जनवरी से देखी जा सकती है। 


इसी प्रकार एंटरटेनमेंट से जुड़े सभी समाचार सबसे पहले प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट फ्री खबर 24 के साथ अवश्य जुड़े रहे। 


इसे भी देखें:

Post a Comment

0 Comments