Hero, Honda और Bajaj ने कर दिखाया कमाल, 1 महीने में बिके इतने मोटरसाइकिल

Hero, Honda and Bajaj Sales: दोस्तों भारत एक विकासशील देश है जिसमें ज्यादातर मध्यम वर्गीय परिवार मोटरसाइकिल यानी की बाइक लेना पसंद करते हैं। भारत के ज्यादातर लोग सिटी के बजाय गांव में बसते हैं। इसीलिए गांव में स्पोर्ट बाइक के कंपेयर में माइलेज वाला बाइक अधिक बिकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए आप यह जान सकेंगे कि पिछले महीने यानी कि नवंबर 2023 में किस कंपनी ने कितने बाइक बेचे हैं। 


Hero, Honda and Bajaj Sales

Hero, Honda and Bajaj Sales


Hero Splendor Sales 

हीरो कंपनी का स्प्लेंडर सबसे ज्यादा चलने वाला बाइक है। गांव में और छोटे सिटी में भी हीरो कंपनी का स्प्लेंडर सबसे अधिक लोग चलाते हैं। यदि हम नवंबर 2023 की बात करें तो हीरो कंपनी ने स्प्लेंडर मॉडल की बिक्री लगभग 2,50,786 मॉडल बेच दिया है। यदि हम आपको एक जानकारी दे तो नवंबर 2023 में हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस और रॉयल एनफील्ड को मिलाया जाए तो कल 16 लाख बाइक बिक गए हैं। जिसमें से ढाई लाख जितने बाइक हीरो कंपनी के स्पेशल स्प्लेंडर मॉडल के ही बिक गए हैं। हालांकि नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में स्प्लेंडर की बिक्री तकरीबन 5.57% कम हुई है क्योंकि नवंबर 2022 में हीरो कंपनी के स्प्लेंडर लगभग 265000 के आसपास बिक गए थे। 


hero splendor sales record
hero splendor sales record

Honda Shine Sales November, 2023 

नवंबर 2023 में जितने भी मोटरसाइकिल भारतीय बाजार में बेचे गए हैं उसमें दूसरे स्थान पर होंडा कंपनी का साइन मॉडल आता है। इस समय के दौरान साइन मॉडल लगभग 155000 के आसपास बिक गए हैं। यानी कि इसी महीने भारतीय बाजार में कुल 16 लाख मोटरसाइकिल बाइक थे जिसमें से डेढ़ लाख से ज्यादा होंडा कंपनी के साइन मॉडल बिका है। साइन मॉडल नवंबर 2022 में तकरीबंद 1,15,000 पीस बेचे गए थे एक साल पश्चात नवंबर 2023 में होंडा के शाइन की सेल्स में लगभग 35% उछाल देखने को मिला है। 


honda shine sales in november 2023
Honda Shine Sales 

Bajaj Pulsar Sales Record 

इसी प्रकार बजाज कंपनी ने अपने पल्सर मॉडल को नवंबर 2023 में 130000 मॉडल की बिक्री करके तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। हम आपको बता देना चाहते हैं कि पिछले वर्ष नवंबर की तुलना में बजाज के पल्सर की बिक्री में तकरीबन 79% बढ़ोतरी हुई है। क्योंकि पिछले वर्ष बजाज के पल्सर भारतीय बाजार में लगभग 72700 के आसपास बिके थे। 


Bajaj Pulsar Sales in November
Bajaj Pulsar 
Hero Passion की सेल्स में आया सबसे ज्यादा उछाल

हीरो ऑटोमोबाइल कंपनी का जो पैशन मॉडल आ रहा है उसकी बिक्री नवंबर 2022 में मात्र 2740 नंग ही बेचे गए थे। जबकि 1 वर्ष के पश्चात नवंबर 2023 में हीरो पैशन की बिक्री 34750 के आसपास पहुंच चुकी है। यानी की 1 वर्ष के पश्चात हीरो पैशन के सेल्स में तकरीबन 1100 प्रतिशत से भी अधिक का उछाल देखने को मिल चुका है। प्रकार हीरो कंपनी के ग्लैमर मॉडल में भी पिछले वर्ष की तुलना में नवंबर 2023 में 180% से अधिक का उच्चारण देखने को मिल चुका है। 


Hero Passion Sales record
Hero Passion
इसी प्रकार ऑटोमोबाइल से जुड़ी ताजा अपडेट को सबसे पहले प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट फ्री खबर 24 के साथ निरंतर जुड़े रहे। हम आपको एंटरटेनमेंट और सरकारी योजना से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी भी प्रदान करेंगे। 


ALSO READ:

Post a Comment

0 Comments