महतारी वंदन योजना को डेट हुई फाइनल, इस दिन से मिलेंगे महिलाओं को 12,000 रुपए, जाने कैसे करना होगा आवेदन?

Mahtari Vandan Yojana 2024: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन भी गई और मुख्यमंत्री के पद पर विष्णुदेव साय विराजमान होकर लोगों के लिए काम भी करने लगे हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा घोषित की गई महतारी वंदन योजना को लेकर नई न्यूज़ सामने आ रहे हैं जिसके अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना का लाभ प्रदान किया जाने वाला है। 


दरअसल बात यह है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महतारी वंदन योजना को लेकर खुलासा किया है। तो आईए जानते हैं कि कब से मिलेगा महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रति महीना का लाभ। 


mahtari vandan yojana date cg
Mahtari Vandan Yojana CG

📺Highlights

Mahtari Vandan Yojana Date 

छत्तीसगढ़ के लोगों ने भाजपा को वोट देकर की सरकार बना दी है। अब महिलाओं को यह प्रश्न हो रहा है कि कब यह सरकार उनके द्वारा किए गए वादों को पूरा करेगी। यानी की महतारी वंदना योजना को लेकर सभी महिलाओं के मन में हिचकीचाहट हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया में यह जानकारी दी है कि अगले महीने यानी कि फरवरी 2024 से महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरे जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया है कि सरकार ने इसके लिए 1200 करोड रुपए रिजर्व भी रख दिए हैं। 


क्या है महतारी वंदन योजना? 

आपको बता दे की वर्ष 2023 में हो चुके विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ की गरीब परिवार की महिलाओं को प्रति महीने ₹1000 देने का वादा किया था। इस योजना का नाम उन्होंने महतारी वंदन योजना रखा था। यानी की पात्र महिलाओं को हर वर्ष ₹12000 उनके बैंक खाते में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा दिया जाएगा। 

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ? 

छत्तीसगढ़ में रहने वाली ऐसी महिला जो गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और जिस महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच में है ऐसी महिलाओं को सरकार द्वारा ₹1000 प्रति महीना की राशि महतारी वंदना योजना के माध्यम से दी जाएगी। आपको बता देना चाहते हैं कि जिस गरीब परिवार की महिला किसी भी राजस्व विभाग में नौकरी करती होगी या फिर पेंशनधारी होगी ऐसी महिलाओं को इस योजना से वंचित रखा जाएगा। 


Mahtari Vandana Yojana में कैसे करें आवेदन? 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह जानकारी दी है कि विधानसभा चुनाव से पहले कई सारी महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरा था। किंतु अब फरवरी 2024 से सरकार द्वारा नई गाइडलाइन के मुताबिक अलग से आवेदन करने के लिए फॉर्म भरने की शुरुआत की जाएगी। इसीलिए फिलहाल आपको आवेदन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए फरवरी महीने तक राह देखनी होगी। 


इसी प्रकार नवीनतम सरकारी योजनाओं की सभी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आप हमसे यानी की फ्री खबर 24 से जुड़े रहे। 

Post a Comment

0 Comments